{"product_id":"be-lagaam-shayari-sanjiv-saraf","title":"Be-Lagaam Shayari - Sanjiv Saraf","description":"\u003cp\u003e\u003cem\u003eBe-Lagaam Shayari - Sanjiv Saraf\u003c\/em\u003e is a paperback in Hindi for readers who enjoy fiction with real texture to it. Runs to about 256 pages, so it's an easy book to lose an evening to, and a nice one to give.\u003c\/p\u003e\u003ch2\u003eWhat it's about\u003c\/h2\u003e\u003cp\u003e‘बे-लगाम शाइरी’ उन शाइरों के अदम्य साहस का जश्न मनाती है, जो सामाजिक रीति-रिवाजों, परंपराओं और नैतिकता की आम कसौटियों को चुनौती देने की हिम्मत रखते हैं। ये आज़ाद-ख़याल शाइर अपनी पैनी और सटीक शाइरी के ज़रीए पुराने जड़ विचारों पर वार करते हैं और “पवित्रता” के ठेकेदारों का ख़ूब मज़ाक़ उड़ाते हैं। उनके लिए कुछ भी और कोई भी इतना पवित्र या ख़राब नहीं कि उस पर सवाल न उठाया जा सके या उस पर बात न की जा सके — चाहे वो ख़ुदा हो, धर्म हो, शराब-नोशी पर पाबंदी लगाने वाले उपदेशक हों, जिस्मानियत का ज़िक्र हो, या फिर समलैंगिकता की बातें हों। ये शाइर हर तरह की रोक-टोक, ज़ुल्म, और ‘ये करो–ये न करो’ जैसी बंदिशों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाते हैं। हाज़िर-जवाबी और तंज़ (व्यंग्य) इन शाइरों के सबसे धारदार हथियार हैं, और इन्हीं के सहारे वो अपनी बात पाठक के दिल में उतार देते हैं। इस किताब में संजीव सराफ़ ने बेहद मेहनत और लगन से ऐसे अश्आर चुनकर पेश किए हैं, जो इस अपारंपरिक शाइरी की पूरी दुनिया का एक संक्षिप्त परिचय देते हैं। उद्योगपति, निवेशक और सामाजिक उद्यमी संजीव सराफ़ कई भूमिकाएँ निभाते नज़र आते हैं, लेकिन उर्दू शाइरी का जुनून उनके दिल के सबसे क़रीब है। उन्होंने रेख़्ता फ़ाउंडेशन की स्थापना की, जो उर्दू भाषा और साहित्य की दुनिया का सबसे बड़ा और लोकप्रिय प्लैटफ़ॉर्म है। साथ ही ये संस्था उर्दू के पुराने ग्रंथों के संरक्षण और युवाओं के बीच उर्दू को बढ़ावा देने के लिए साहित्यिक उत्सवों और अन्य कार्यक्रमों के आयोजन का व्यापक काम कर रही है। सिंधिया स्कूल (1975) और आई.आई.टी. खड़गपुर (1980) के पूर्वछात्र रहे संजीव, कारोबार और उद्योग में तीस से अधिक वर्षों से सक्रिय हैं। इस दौरान उन्होंने पॉलीप्लेक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी) की स्थापना की। साथ ही उन्होंने मनुपत्र (भारत का प्रमुख लीगल डेटाबेस) स्थापित की और ग्रीन-एनर्जी के क्षेत्र में कई छोटे-बड़ी परियोजनाएँ शुरू कीं। इसके बाद उन्होंने अपनी सारी ऊर्जा उर्दू साहित्य पर केंद्रित कर दी और अब पूरी तरह इसी क्षेत्र में सक्रिय हैं, जिसे वो अब तक के अपने जीवन का सबसे संतोषजनक काम कहते हैं। संजीव को कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाज़ा जा चुका है, जिनमें 2016 में मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, हैदराबाद की डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स (D.Litt.) की उपाधि; 2018 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का नैशनल सर सय्यद एक्सिलेंस अवार्ड; 2020 में रेख़्ता फ़ाउंडेशन के माध्यम से उत्कृष्ट काम के लिए सिंधिया स्कूल का माधव अवॉर्ड; और 2022 में उनके अल्मा मेटर आई.आई.टी. खड़गपुर द्वारा दिए गए डिस्टिंग्विश्ड एलमनाई अवॉर्ड शामिल हैं।\u003c\/p\u003e\u003ch2\u003eBook details\u003c\/h2\u003e\u003cul\u003e\n\u003cli\u003e\n\u003cstrong\u003eFormat:\u003c\/strong\u003e Paperback\u003c\/li\u003e\n\u003cli\u003e\n\u003cstrong\u003eLanguage:\u003c\/strong\u003e Hindi\u003c\/li\u003e\n\u003cli\u003e\n\u003cstrong\u003ePages:\u003c\/strong\u003e 256\u003c\/li\u003e\n\u003cli\u003e\n\u003cstrong\u003ePublisher:\u003c\/strong\u003e Rekhta\u003c\/li\u003e\n\u003cli\u003e\n\u003cstrong\u003ePublished:\u003c\/strong\u003e 2025\u003c\/li\u003e\n\u003cli\u003e\n\u003cstrong\u003eCategory:\u003c\/strong\u003e Poetry\u003c\/li\u003e\n\u003c\/ul\u003e\u003ch2\u003eFrequently asked questions\u003c\/h2\u003e\u003ch3\u003eIs Be-Lagaam Shayari - Sanjiv Saraf available in paperback or hardcover?\u003c\/h3\u003e\u003cp\u003eThis listing is for the paperback edition of \u003cem\u003eBe-Lagaam Shayari - Sanjiv Saraf\u003c\/em\u003e.\u003c\/p\u003e\u003ch3\u003eWhat language is this edition in?\u003c\/h3\u003e\u003cp\u003eThis edition is in Hindi.\u003c\/p\u003e\u003ch3\u003eHow fast does Bookston ship?\u003c\/h3\u003e\u003cp\u003eShipping is free on every order, with no minimum. We ship within the United States only; orders leave our Denver, Colorado warehouse in 1–2 business days and usually arrive within 5–7 business days.\u003c\/p\u003e\u003ch3\u003eWhat if the book arrives damaged or isn't what I expected?\u003c\/h3\u003e\u003cp\u003eYou have 30 days from delivery to return it in new condition for a full refund. If it arrived damaged, defective or wrong, we cover the return shipping.\u003c\/p\u003e","brand":"Bookston","offers":[{"title":"Paperback","offer_id":67796613365871,"sku":"9788199502161","price":11.89,"currency_code":"USD","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0758\/2004\/0303\/files\/71CUKPdlKVL._SY342.jpg?v=1792183707","url":"https:\/\/bookston.com\/products\/be-lagaam-shayari-sanjiv-saraf","provider":"Bookston","version":"1.0","type":"link"}